किसानो को मिलती रहेगी मुफ्त बिजली: पलानिसमि

आईआईएन/चेन्नई, @Infodeaofficial

मिलनाडु के मुख्यमंत्री एडपाडी पलानिसमि ने शनिवार को अपने गृह क्षेत्र सालेम का दौरा किया। यहाँ उन्होंने एक सवददता सम्मलेन को सम्बोधित करते हुए कहा की राज्य में किसानों को मुफ्त बिजली दी जाएग।

केंद्र सर्कार ने एक आदेश में कहा है किसानो को दी जाने वाली मुफ्त बिजली पर रोक लगाई जाया पर हमने उन्हें पत्र लिखकर कहा की तमिलनाडु में ऐसा नहीं कर सकते। इससे किसानों पर और भी ज्यादा बोझ पड़ेगा।

उन्होंने बताया की तमिलनाडु सरकार ने कोरोना रोकथाम के लिए पर्याप्त धनराशि प्रदान की है। इस महामारी से निपटने के लिए हम युद्ध स्तर पर प्रयाश कर रहे है।

हर रोज लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है और जो लोग संक्रमित पाए जा रहे है उन्हें पर्याप्त उपचार दिया जा रहा है।

हमने काफी लोगों को ठीक कर घर वापस भेजा है। फिर भी यहाँ कोरोना के मामलों की संख्या बढ़ती जा रही है जो राज्य सरकार के लिए चिनता का विषय है।

डीएमके प्रमुख स्टालिन हमारे किसी प्रयास को सही नहीं मानते और उसमे हमेशा खामी निकलते रहते है या फिर किसी न किसी कारन की वजह से सरकार को बदनाम करने का प्रयाश करते है।

डीएमके नेता आरएस भारती की गिरफ़्तारी में राज्य सरकार का कोई हाथ नहीं है। कानून अपना काम कर रहा है, अब उसके लिए भी हमे जिम्मेदार ठहराया जाया यह सही नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *