सावधानी और सुरक्षा के उपायों से बचा जा सकता है कोरोना से

आईआईएन/चेन्नई, @Infodeaofficial
कोरोना को हराना है तो हमे सावधानी और सुरक्षा के उपायों को अपने जीवन का हिस्सा बना लेना चाहिए।
लॉक डाउन खतम होने का मतलब यह नहीं की कोरोना का प्रकोप ख़तम हो गया है। लॉक डाउन को लोगों की सुविधा के लिए खोला गया है लेकिन हमे इसका सही से इस्तमाल करना होग।
चेन्नई महानगर के पुलिस आयुक्त एके विश्वनाथन ने राजारथिनम मैदान गेट पर, पुलिस द्वारा उपयोग के लिए नव स्थापित टच फ्री हैंड वाश मशीन ऐप लॉन्च किया।
इस मौके पर लोगों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा की सावधानी हटी और दुर्घटना घाटी इसलिए हमे हमेशा सावधान रहने की जरुरत है।
इस मौके पर पुलिस आयुक्त ने लोगों में कबूसरा कुडिनीर (रोग प्रतिरोधक दवा), मास्क और (चेन्नई के सशत्र बल द्वारा निर्मित) सेनेटायजेर वितरित किए।
इस मौके पर सीआईआई की शाखा यंग इंडियन के अध्यक्ष और कृष्णा नाथानी ने कहा की केंद्र और राज्य सरकार मिलकर हर वह कोशिस में लगी हुई है जिससे की हम कोरोना जैसी महामारी को परास्त कर सके।
लेकिन इसे परास्त केवल प्रशासन का सक्रिय होने से नहीं किया जा सकता इसमें आम जान की भागीदारी की भी जरुरत है
सीआईआई की शाखा यंग इंडियन स्वचालित हैंडहेल्ड मशीन दी गयी है। इस मौके पर विशाल मेहता, सह-अध्यक्ष युवा भारतीयों ने बलों को इकाई के उपयोग के बारे में बताया। कार्तिक रघवेद्र, दिव्या और डॉ. सीमा उपस्थित अन्य पदाधिकारियों उपस्थित थे।

