सेवा को सर्वोपरि माना पीएम मोदी ने : महावीर रांका
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मरीजों को वितरित किए फल

संजय जोशी, आईआईएन/बीकानेर, @Infodeaofficial
नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी मेरी प्रेरणा के स्रोत हैं। मोदीजी ने महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने के लिए ही स्वच्छ भारत अभियान पांच वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री बनते ही शुरु कर दिया था जिसका नतीजा आज यह है कि पूरा देश स्वच्छ भारत के लिए संकल्पबद्ध है।
ऐसी प्रेरणा हर कार्य में हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मिलती रहे। रांका ने पीएम मोदी के मंगलवार को जन्मदिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में यह बात कही। रांका ने कहा कि विकास पुरुष प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हमेशा सेवा को सर्वोपरि माना है। इसीलिए उनके जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मनाकर उन्हें शुभकामनाएं दी जा रही है।
भाजपा नेता रमेश भाटी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर संभाग मुख्यालय की सबसे बड़ी राजकीय प्रिंस बिजय सिंह मेमोरियल अस्पताल में मरीजों व उनके परिजनों को फल वितरित किए। रांका ने सभी मरीजों की कुशलक्षेम पूछते हुए उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की।
फल वितरण के दौरान पूर्व संसदीय सचिव डॉ.विश्वनाथ मेघवाल ने कहा कि सेवा व पुण्य कार्य करके जन्म दिवस मनाने की सार्थकता है। इस अवसर पर पार्षद राजेन्द्र शर्मा, मधुसूदन शर्मा, तेजाराम राव, शंभु गहलोत, पंकज गहलोत, रमेश व्यास, निर्मल गहलोत, कुलदीप यादव, विक्की गहलोत, विकास पंचारिया, ममनोज पड़िहार, निर्मल गहलोत, सुरेन्द्र कोचर, विशाल गोलछा, घनश्याम रामावत, प्रहलाद पंचारिया, भगवतीप्रसाद गौड़, रोहित गोस्वामी, पंकज कच्छावा, गौरीशंकर देवड़ा, अंकित तंवर, धनराज गहलोत, प्रणव भोजक, संजू स्वामी, नरेश भाटी, यश उपाध्याय, प्रशान्त ओझा, रामदेव सुथार, तोलचन्द जोशी, विष्णु तंवर, आनन्द सोनी, मनोज पडि़हार, मालमसिंह, रमेश सैनी, तुलसीराम जाजड़ा, दिनेश उपाध्याय, लोकेश छाबड़ा तथा राजेन्द्र व्यास सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रमेश भाटी ने यह भी बताया कि फल वितरण के दौरान खासतौर पर इस बात का ध्यान रखा गया कि परिसर में जहां भी फलों के छिलके बिखरे पड़े थे उन्हें उठा कर कचरा पात्र में डाला गया। साथ में उपस्थितजनों को इधर-उधर कचरा न फेंकने की सीख भी दी गई।

