अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में आईएएस प्रियंकादास व प्रिंसेस राज्यश्री सहित अनेक ने की शिरकत

संजय जोशी, आईआईएन/बीकानेर, @Infodeaofficial 

सिजुरे कलेक्टिव सोसायटी की तरफ  से आयोजित तीन दिवसीय तीसरी वार्षिक अन्तर्राष्ट्रीय संगोष्ठी लालगढ़ पैलेस बीकानेर के दरबार हॉल में प्रिंसेस राज्यश्री कुमारी की अध्यक्षता में रखी गयी।

उन्होंने बीकानेर क्षेत्र की कला एवं संस्कृति पर चर्चा करते हुए बताया कि बीकानेर की संपन्न धरोहर और परंपरा कला, संगीत, संस्कृति और चित्रकला का अनुपम उदहारण है।

विशिष्ट अतिथि मध्यप्रदेश के मोरेना की कलेक्टर प्रियंका दास ने कल्चरल ट्रांसलेशन तथा इससे उत्पन्न परिस्थितियों में न्याय तथा कानून के क्षेत्र में आये परिवर्तनों तथा कानूनों के बदलाव की जरुरत पर प्रकाश डाला।

कांफ्रेंस संयोजिका डॉ. दिव्या जोशी ने बताया कि प्रथम दो दिवस की भांति फड़ वर्कशॉप के समानान्तर तीन तकनीकी सत्रों का आयोजन हुआ जिसमें 18 शोधार्थियों ने अपने शोध-पत्र प्रस्तुत किए। इस अवसर पर एक पुस्तिका का विमोचन भी अतिथियों द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *