मुख्यमंत्री ने किया पोलियो अभियान की शुरूआत

रीतेश रंजन, आईआईएन/चेन्नई, @Royret 

मिलनाडु में रविवार को वार्षिक पल्स पोलियो टिकाकरण शिविर की शुरूआत की गई। यह राष्ट्रव्यापी पल्स पोलियो अभियान का हिस्सा है जिसमें 70.5 लाख के बच्चों को पोलियो की घूट पिलाई जाएगी।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ईके पलनीसामी ने बच्चों को पोलियों का घूट पिलाकर इस अभियान की शुरूआत की। स्वास्थ्य मंत्री विजय भास्कर ने कहा है कि इस आंकड़े को एक चरण में ही पूरा कर लिया जाएगा। यह अभियान सुबह के सात बजे से शाम के पांच बजे तक चलेगा।

16वें पोलियो मुक्त अभियान के लिए राज्यभर में 40,051 पोलियो केंद्र का गठन सरकारी अस्पालों, मेडिकल कॉलेज, स्वास्थय केंद्र में किया गया है।

एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, टोल प्लाजा, चेकप्वाइंट्स में पोलियो कैम्प लगाया गया है। अस अभियान के लिए स्वास्थय, सामाजिक कल्याण और शिक्षा विभाग के दो लाख से ज्यादा लोगों शामिल किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *