जलिकट्टु खेल में घायल हुए लोगों की मौत का सीलसीला जारी

रीतेश रंजन, आईआईएन/चेन्नई, @Royret 

मिलनाडु के त्रिची में पोंगल के त्योहार के दौरान खेले जाने वाले पारम्परिक जलिकट्टु खेल में अबतक पांच लोगों की मौत हो चुकी है। गौरतलब है कि जलिकट्टु खेल में लोग सांढ़ पर काबु करने की कोशिस करते हैं, जिस दौरान कुछ खिलाड़ी सांढ़ की चपेट में आने से घायल हो जाते हैं और कुछ की मौत हो जाती है। वहीं अवनियापुरम के जलिकट्टु खेल में घायल हुए दर्शक की सरकारी राजाजी अस्पातल में ईलाज के दौरान मौत हो गई है।

पुदुकोट्टै जिले के वदालामालपुर में जलिकट्टु खेल आयोजन समिति के 32 वर्ष के सदस्य को कार्यक्रम के दौरान सांढ़ ने सींघ घूसेर घायल कर दिया।

पुदुकोट्टै सरकारी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में तिरुगोकरनम के पास राजावायल में रहनेवाले एस वडिवेल की ईलाज ेके दौरान मौत हो गई। अवनियापुरम में खेल के दौरान घायल हुए दर्शक जी. अलगर (27) की बुधवार को सरकारी राजाजी अस्पताल में मौत हो गई। 

ईरोड तंडल में शनिवार को आयोजित इस खेल में 350 साढ़ों को काबु करने के लिए 300 खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। मदुरै के पी. कार्तिक ने 14 साढ़ों पर काबु किया।

इसके लिए उन्हें एक बाइक, स्मार्ट फोन और कलाई घड़ी दी गई। सेलम जिले के अत्तुर के पास कोलामेडु गांव में 750 साढ़ों को काबु करने के लिए 550 खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *