इंडियन रेलवे टिकट स्टाफ ऑर्गेनाइजेशन बीकानेर मंडल की डीटीसीएम 15 को

संजय जोशी, आईआईएन/बीकानेर, @Infodeaofficial 
इंडियन रेलवे टिकट स्टाफ ऑर्गेनाइजेशन (आईआरटीसीएसओ) की बीकानेर मंडल की प्रथम डिवीजनल टिकट चैकिंग मीट (डीटीसीएम) 15 सितम्बर, रविवार को रेलवे प्रेक्षागृह में आयोजित की जाएगी।
आईआरटीसीएसओ के बीकानेर के सहायक मंडल मंत्री नीलेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मीटिंग में टिकट चैकिंग से जुड़ी समस्याएं, सामयिक मुद्दों पर चर्चा करने के साथ-साथ कार्यक्षेत्र की समस्या, कार्य के दौरान स्टाफ के संरक्षा की समस्या, कोचों को मेंड करने का अधिभार व अर्निंग टारगेट का प्राप्त करने का भार सम्बन्धी विषयों पर गहन मंथन किया जाएगा।
इस सम्बन्ध में आयोजन समिति का गठन करते हुए प्रचार-प्रसार को लेकर एक पोस्टर का विमोचन बुधवार को रेलवे स्टेशन पर किया गया। इस अवसर पर त्रिपाठी के साथ-साथ रविंद्र सिंह चौहान, विजय मीणा, नंदकिशोर भाटी, जितेंद्र वशिष्ठ, खेमचंद गहलोत, यशपाल, मो. उमर, चांदरतन शर्मा, योगेश पंवार सहित अनेक स्टाफ मौजूद था।
इसे विडम्बना ही कहनी चाहिए कि टिकट चैकिंग स्टाफ, टीसी, टीटीई इत्यादि सेवाकाल का अधिकतर समय ट्रेन (गाड़ी) में रन्निंग रहता है बावजूद इसके रेलवे टिकट चैकिंग स्टाफ को रन्निंग स्टाफ में सम्मिलित नहीं करता है। 1931 से लगातार इस ड्यूटी को सुधारने के लिए समय-समय पर ध्यानाकर्षण करवाया गया लेकिन वो निष्फल ही रहा।
इसी के मद्देनजर भारत के तमाम जोन व डिवीजनल स्तर पर संगठित प्रयास प्रारंभ किया गया है। जिसके लिए बीकानेर मंडल की प्रथम डीटीसीएम आयोजित की जा रही है। इस मीटिंग में रेलवे के उच्चाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। हमारी मांग की ओर ध्यानाकर्षण करवाकर रेलवे बोर्ड तक बुलंद आवाज पहुंचाते हुए सुधार के प्रयास किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *