आंध्र प्रदेश सरकार ने रद्द की दसवीं की परीक्षा

विक्रम जैन, आईएनएन/आंध्रा प्रदेश, @Jainvikaram18

आंध्र प्रदेश की सरकार ने दसवीं की परीक्षा रद्द कर दी है। यह फैसला कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुये लिया गया। दसवीं कक्षा की परीक्षाओं के साथ इंटर सप्लीमेंटरी की परीक्षाएं रद्द करने की घोषणा की गयी है।

शनिवार शाम को आंध्र प्रदेश के शिक्षा मंत्री आदिमुलपु सुरेश ने प्रेस कॉनफेरेन्स कर यह जानकारी दी। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण सरकार ने दसवीं कक्षा की परीक्षाओं के अलावा इंटर सप्लीमेंटरी परीक्षाएं भी रद्द गई।

छात्रों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुये सरकार ने यह निर्णय लिया है। दसवीं कक्षा के छात्रों के साथ इंटर फेल प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्रों पास करने की घोषणा शिक्षा मंत्री ने की।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी के आदेशानुसार शिक्षा विभाग ने उपरोक्त निर्णय लिया।

इस फैसले से कुछ छात्रों के मन में छाई मायूसी और कुछ ने जताई ख़ुशी। छात्रों ने कहा की साल भर की मेहनत के बाद परीक्षा रद्द करने की घोषणा से पूरी महेनत पर पानी फिर गया।

आप को बता दे की छात्रों ने लॉक डाउन में भी परीक्षा की तैयारियों के लिए ऑनलाइन पढ़ाई के लिए स्कूलो को भारी भरकम शुल्क चुकाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *