सदी का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण दिखा आंध्र प्रदेश में भी

विक्रम जैन, आईएनएन/आंध्रा प्रदेश, @Jainvikaram18
देशभर में सूर्यग्रहण का असर अलग-अलग तरीके से देखा गया। आंध्र प्रदेश के कई ज़िलों में भी इस सदी के बड़े सूर्यग्रहण का साफ असर देखा गया।
इस दृश्य को देखने के लिए लोग घरों से बाहर भी निकले। सूर्यग्रहण के चलते लोगों ने घरों में सुबह ही पूजा-अर्चना नहीं की।
छुतक के चलते ग्रहण काल खत्म होने के बाद ही शुभ कार्य किए। इस बीच लोगों ने ग्रहणकाल में भोजन भी नहीं लिया।
मंदिरों में पूजा अर्चना नहीं की गई। ग्रहण का असर देखने के लिए लोग अपने घरों से बाहर निकले।
हालांकि लोगों को ऐसी उम्मीद कम थी कि इतने बड़े स्तर पर ग्रहण का असर देखने को मिलेगा।
इसी तरह नेल्लोर के वीआरसी सेंटर के पास जन विज्ञानं केंद्र समिति द्वार सूर्यग्रहण को देखने के लिए सोलर एक्लिप्स चश्मे रखे गए जिसकी मदद से कई लोगो ने सूर्यग्रहण को नज़दीक से देखा।
हलाकि लोगो रिंग ऑफ़ फायर देखने के लिए काफी उत्सुक थे पर दक्षिण में वह नज़ारा नहीं दिखा।
लोगो ने अपनी छतो पर बच्चो के साथ इस ग्रहण को एक्सरे की मदद से देखा। लोगो ने ग्रहण खत्म होने के बाद घरो को पानी से धोया और स्नान करने के बाद खाना खाया। इस से पूर्व लोगो ने भगवान की पूजार्चना की।

