अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के प्रशंसक ने की आत्महत्या

विक्रम जैन, आईएनएन/आंध्रा प्रदेश, @Jainvikaram18
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के प्रशंसक ने मंगलवार को फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। यह घटना आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम की है।
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की असामयिक मृत्यु की खबर को आंध्र प्रदेश के तटीय शहर की एक महिला सहन नहीं कर पाई।
उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला एक निजी स्कूल में शिक्षिका थी।
घटना 16 जून को हुई थी, लेकिन पुलिस द्वारा जांच पूरी करने के बाद शुक्रवार देर रात पूरे मामले का खुलासा किया गया।
महिला सुशांत सिंह की बहुत बड़ी प्रशंसक थी। गौरतलब है की अभिनेता ने सुशांत सिंह राजपुरोहित ने 13 जून को मुंबई स्थित अपने घर पर आत्महत्या कर ली थी।

