तेलंगाना सरकार ने सरकारी कार्यालय के लिए जारी किये नए दिशानिर्देश

विक्रम जैन, आईएनएन/आंध्रा प्रदेश, @Jainvikaram18
सरकारी कार्यालयों में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुये सचिवालय के साथ अन्य सरकारी कार्यालयों के लिए एक गाईड लाइन जारी कर उसका कड़ाई से पालन करने को कहा गया है।
शनिवार को राज्य सरकार ने नये गाइडलाइंस जारी किये। सरकारी कार्यालय में अधिकारी के अलावा केवल 50 प्रतिशत कर्मचारी ही काम करेंगे। शेष 50 प्रतिशत कर्मचारी एक सप्ताह बाद कार्यालय में काम करेंगे।
सरकार द्वारा जारी ड्यूटी गाइडलाइंस इस प्रकार है। सोमवार से बीआरके के कर्मचारियों को कोरोना संक्रमण के दौरान ढील मिलेगी। फोर्थ क्लास कर्मचारी एक सप्ताह के अंतर से काम करेंगे।
क्लरिकल स्टॉफ और सर्कल कर्मचारी एक दिन बीच कर काम पर आयेंगे। विशेष चेंबर उपलब्ध रहने वाले कर्मचारी हर रोज काम पर आयेंगे। विजिटरों को अंदर आने के लिये पहले अनुमति लेनी होगी।

