नागपट्टिनम में लघु मत्स्य बंदरगाह निर्माण का शासनादेश जारी

विष्णु शर्मा, आईआईएन/चेन्नई, @svs037 

नागपट्टिनम जिले के नम्बीयार नगर में 34.30 करोड़ की लागत से लघु मत्स्य बंदरगाह की स्थापना को लेकर ग्रामीण विकास व पंचायतराज विभाग ने मंगलवार को शासनादेश जारी किया।

मछली पालन मंत्री डी. जयकुमार ने मंगलवार को आधिकारिक विज्ञप्ति में इस शासनादेश की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह मिनी फिशिंग हार्बर आत्मनिर्भर योजना के तहत बनेगा।

जयकुमार ने बताया कि इस फिशिंग हार्बर की संभाव्यता रिपोर्ट और लागत का आकलन तंजावुर फिशिंग हार्बर के संभागीय अभियन्ता ने किया था। फिर उनकी रिपोर्ट की भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास ने पुष्टि की थी।

मछली पालन मंत्री के अनुसार आत्मनिर्भर योजना के तहत कुल लागत का 11.43 करोड़ मछुआरे वहन करेंगे। सरकार ने इस योजना को प्रशासनिक मंजूरी देते हुए 22.87 करोड़ का अपना अंशदान भी कर दिया है। इस फिशिंग हार्बर से 5 हजार से अधिक मछुआरों, उनकी 66 मैकेनाइज्ड और 252 देशी नौकाओं को फायदा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *