तमिलनाडु में बढ़ेगा निवेश: जयकुमार

विष्णु शर्मा, आईआईएन/चेन्नई, @svs037 

छली पालन मंत्री डी. जयकुमार का कहना है कि एआईएडीएमके ईल मछली है जो कभी नहीं फंस सकती। पेरिस इलाके में मंगलवार को जयकुमार ने पत्रकारों से वार्ता की।

उन्होंने कहा हमने व्हेल मछलियां देखी हैं। उनको खिलाने और नचाने का गुर एआईएडीएमके को खूब आता है जो स्वयं ईल मछली है और कभी नहीं फंसेगी। पार्टी की अपनी नीतियां और सिद्धांत हैं। हम एमजीआर और जयललिता की नीतियों पर चलते हैं इसलिए कभी भी डीएमके में नहीं जाएंगे।

डीएमके अध्यक्ष एम. के. स्टालिन मौके का फायदा उठाना चाहते हैं। उनको लगता है कि पार्टी पद का लालच देकर वे लोगों को आकर्षित कर लेंगे। लेकिन सच्चाई यह है कि कोई दौडक़र नहीं आने वाला है। उनकी यह ख्वाहिश भी पूरी नहीं होगी।

सिनेमा टिकट पर जीएसटी के मसले पर उन्होंने कहा आज के दौर में सबकुछ ऑनलाइन है। इस सुविधा का उपयोग करना ठीक है। सरकार का फर्ज यह सुनिश्चित करना है कि इस वजह से जनता को किसी तरह का नुकसान नहीं हो।

जीएसटी केंद्र व राज्य में बंटती है और मनोरंजन कर स्थानीय निकायों को चला जाता है। ऐसे में इन करों की वसूली नहीं करना आय की क्षति होगी होगी जो कि अनुचित है। इसकी हम इजाजत नहीं दे सकते।

सीएम की विदेश यात्रा पर उनका कहना था कि वे कई कंपनियों और औद्योगिक उपक्रमों से मिल रहे हैं। उनकी इन मुलाकातों से तमिलनाडु में कई नई योजनाएं शुरू होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *