क्वारंटाइन सेंटर का किया उद्धघाटन

विक्रम जैन, आईएनएन/आंध्रा प्रदेश, @Jainvikaram18 

नेल्लोर में गुरुवार को ज़िले के चिलकुर मंडलम कानुपुरु गांव में नवनीत इंग्लिश मीडियम पब्लिक स्कूल में कृष्णापत्तनम पोर्ट कोविड -19 क्वारंटाइन सेण्टर कम क्लीनक का उद्घाटन किया गया।

सर्वेपल्ली के विधयक गोवर्धन रेड्डी, गुडुर के विधायक वरप्रसाद एवं जिला कलेक्टर शेषगिरि बाबू ने क्वारंटाइन सेण्टर का शुभारम्भ किया।

इस दौरान जिला कलेक्टर ने कोविड सेंटर का जायजा लिया और सुविधाओं की जाँच की। कोविड सेंटर में डॉक्टरों एवं स्टाफ की जानकारी पोर्ट अधिकारियो से ली।

इस मौके पर पोर्ट के अधिकारियो ने कहा की पोर्ट के कोविड हस्पताल में ऑक्सीजन और आधुनिक तकनीक से लेस एम्बुलेंस को भी जल्द ही लगा लिया जाएगा। कलेक्टर ने सभी कोविड-19 के मानको का पालन करने को कहा।

मीडिया से बात करते हुए कलेक्टर ने कहा की यह क्वारंटाइन सेण्टर पोर्ट में काम कर रहे लोगों एवं आसपस के लोगो के लिए बहुत उपयोगी होगा।

इसी तरह की क्वारंटाइन सेण्टर सुविधा आंध्र और तमिलनडु की सिमा के पास तडा में भी बनाने की कोशिश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *