कोरोना के मामलों से निपटने के लिए सरकारी व निजी अस्पतालों में हो हर तैयारी पूरी: अनिल कुमार यादव

विक्रम जैन, आईएनएन/आंध्रा प्रदेश, @Jainvikaram18 

दिन बा दिन ज़िले में बढ़ रहे कोरोना के मामलो को ध्यान में रखते हुए उनके नियंत्रण के लिए कठिन उपाय करने होंगे जलसंसाधन मंत्री डॉ पि अनिल कुमार यादव ने अधिकारियो को दिए आदेश

नेल्लोर में गुरुवार को जिला परिषद् कार्यालय में राज्य के जलसंसाधन मंत्री डॉ पि अनिल कुमार यादव ने ज़िले में बढ़ रहे कोरोना मामलो के मद्देनज़र अधिकारियो के साथ बैठक की।

मंत्री ने सरकरी हस्पताल,निजी हस्पताल में मरीजों को दी जा रही स्वस्थ सेवाएं और क्वारंटाइन सेंटर में मरीजों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में चर्चा की।

मंत्री ने कहा की जिला में कोरोना जाँच में तेज़ी लानी होगी मुख्या तौर पर कन्टेंटमेंट जोन और हाई रिस्क क्षेत्रो में 100% प्रतिशत कोरोना जाँच करने का आदेश जारी किया।

मरीजों के लिए अस्पताल में आईसीयू,बेड्स, वेंटिलेटर्स जैसी सुविधा को तैयार रखने को कहा। कोरोना के इलाज के लिए निजी हस्पताल का भी सहयोग लेने को कहा।

इस दौरान संयुक्त जिला कलेक्टर डॉ प्रभाकर रेड्डी, जिला पुलिस अधीक्षक भास्कर भूषण समेत अन्य विभाग के अधिकारी उपस्तिथ हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *