कोरोनावायरस महामारी के दौरान मीडिया जगत में बढ़ती चुनौतियां

गुंजन माहोर, INN/Gwalior, @Gunjan44982393

कोरोनावायरस महामारी में डॉक्टरों, पुलिसकर्मी, सफाईकर्मी के अलावा पत्रकार भी है जो फ्रंटलाइन वर्रियर की तरह काम में जुटे रहते है। इस महामारी के दौरान पत्रकारों ने भी अपनी जान पर खेलकर हर जरुरी खबर को लोगों तक पहुंचाने का काम किया है।

कोरोना महामारी के रोकथाम के लिए जब लॉकडाउन लगाया गया था तब शहर में सब कुछ बंद था लेकिन डॉक्टर और मीडिया को छूट दी गई थी।

यह कहना है प्रदेश टुडे के पत्रकार कपिल शर्मा का। वह बताते है की लॉक डाउन के दौरान और अभी भी उन्हें उन उन जगहों पर ख़बरों की खोज के लिए जाना पड़ता है जहा जाना खतरे से खाली नहीं।

ऐसा नहीं की हमे दर नहीं लगता कई बार हमें भी डर लगता है कहीं हम कोरना महामारी की चपेट में ना जाए। इसलिए हम पूरी तरीके से सतर्कता बरतते है। मास्क का उपयोग करते है।

बार-बार अपने हाथों को सेनीटाइज करते है। साथ ही घर पहुंचने के बाद खुद को अच्छी तरीके से सैनिटाइज करने के बाद ही हम अपने परिजनों के संपर्क में आते है।

लोगों को इस महामारी के समय परिस्थितियों को समझना होगा। हमारे आसपास अगर किसी व्यक्ति को हमारी मदद की आवश्यकता है तो बिना उसके सीधा संपर्क में आए जरूरतमंदों की मदद करने का प्रयास चाहिए।

इस महामारी के दौरान हम पत्रकारों का काम और भी जोखिम भरा हो गया है। जगह-जगह जाकर हमें विभिन्न लोगों से बात करनी पड़ती है। यह कहना है रिपोर्टर शिराली नेमा का।

इन परिस्थिति में मीडिया कर्मियों के लिए संक्रमण का खतरा अधिक बढ़ जाता है।

हाल ही में महाराष्ट्र में बड़े पैमाने पर मीडिया कर्मियों की जांच कराई गई जिसमें 55 से अधिक मीडिया कर्मी कोरना पॉजिटिव पाए गए।

ऐसी परिस्थिति में हम सभी को अपना धैर्य ना खोते हुए सावधानी बरतनी होगी। जैसे अपने हाथों को नियमित रूप से सैनिटाइज करें और काम के दौरान अपने चेहरे से मास्क न हटाए और लोगों से आवश्यक होने पर ही संपर्क में आए वर्ण दो गज की दुरी बनाये रखे।

इस महामारी के बीच डिजिटल मीडिया काफी उभर कर आया है। यह कहना है युवा पत्रकार दीपक झा का इस महामारी के दौरान लोगों को जागरूक करने के लिए हमें डॉ व मेडिकल फील्ड से जुड़े लोगों के साथ बातचीत करनी पड़ती है।

इस वक्त डॉक्टर्स भी सीधे संपर्क में आने से बचना चाहते है और हम ऑनलाइन मीडिया के माध्यम से हम उनसे घर बैठे साक्षात्कार कर लेते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *