ओटीए में काम करने वाला रसोइया कोरोना पॉजिटिव पाया गया

आईआईएन/चेन्नई, @Infodeaofficial

चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी में काम करने वाला रसोइया की कुछ दिनों से तबियत खराब थी जब उसकी जांच कराई गयी तो वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया। जांच रिजल्ट आने के बाद उसके संपर्क में आये सभी लोगों को क्वारंटाइन कर दिया गया है।

अकादमी के एक बड़े अधिकारी के मुताबिक किचन कर्मी के सीने में दर्द की शिकायत थी उसके बाद उसे 3 मई को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया और 4 मई को रिजल्ट आने के बाद वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया।

अभी अकादमी में कोई कैडेट्स नहीं है एक बैच का कैडेट्स हाल ही पास आउट हुआ है। दूसरा बैच जिसकी ट्रेनिंग चल रही है वे 8 मार्च से ब्रेक पर है। ओटीए में अभी बहुत काम स्टाफ मौजूद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *