बढे दाम और विरोध के बीच खुलेंगी तमिलनाडु में शराब की दुकाने

रीतेश रंजन, आईआईएन/चेन्नई, @Royret
तमिलनाडु सरकार राजधानी चेन्नई को छोड़ कर अन्य अभी जिलों में शराब की दूकान गुरूवार से खोलने जा रही है। राज्य सरकार ने यह फैसला सोमवार को ही ले लिया था।
लेकिन इस फैसले का विरोध प्रमुख विपक्षी पार्टी डीएमके व कई पार्टिया कर रही है। गुरूवार को काला वस्त्र पहन कर डीएमके कार्यकर्ता अपने घर के आगे या फिर तस्माक दुकानों के आगे खड़े होकर राज्य सरकार के इस फैसले का विरोध करेंगे।
इस प्रदर्शन में डीएमके के साथ उसकी सहयोगी पार्टिया एमडीएमके, वीसीके, कांग्रेस, सीपीएम, सीपीआई आदि भी शामिल है।
इस बीच बुधवार को कुछ बच्चों ने कांचीपुरम जिले के पडूर इलाके से मुख्यमंत्री आवास तक पैदल विरोध मार्च किया। इनकी मांग थी कि राज्य में महामारी के दौरान शराब की दुकाने न खोली जाया।
लेकिन शराब की दूकान खोलने से राज्य सरकार ने शराब की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। राज्य में बनने वाली विदेशी शराब पर एक्साइज़ रेट 15 प्रतिशत बढ़ा दिया है।
पिछले चार महीने में यह दूसरी बार है जब शराब की कीमत में बढ़ोतरी की गयी है। गौरतलब है की तमिलनाडु सरकार को सबसे ज्यादा राजस्व शराब से ही अत है।
लॉक डाउन के बाद से राज्य में शराब की दुकाने बंद है जिससे राज्य सरकार को प्रति इन 90 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है।

