एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया चेन्नई के कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव

आईआईएन/चेन्नई, @Infodeaofficial
मीनम्बाकम स्थित चेन्नई एयरपोर्ट ऑफिस में काम करने वाले दो कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद ऑफिस को 7 जून तक के लिए बंद कर दिया गया है। जो कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए है उनकी उम्र 45 और 50 वर्ष है।
हालाँकि इससे विमानों के सञ्चालन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। यह ईमारत डोमेस्टिक टर्मिनल के काफी नजदीक है।
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया के अधिकारी के मुताबिक इन दोनों लोगों की पहचान गुरुवार को हुए टेस्ट के बाद हुई। उसके बाद ही ऑफिस में कामकाज बंद कर दिया गया।
तबतक ऑफिस को सेनेटाइज किया जाएगा और उसके बाद 8 जून के बाद से ऑफिस में फिर से काम काज शुरू हो जाएगा। तबतक अधिकारी सीधे एयरपोर्ट आएंगे और वही से अपना काम करेंगे।

