शत प्रतिशत संक्रमण रोकने के लिए फेस मास्क है जरुरी: राधाकृष्णन

आईआईएन/चेन्नई, @Infodeaofficial
जिस हिसाब से चेन्नई में कोरोना मामले बढ़ते जा रहे है वैसे में यह जरुरी है की हम सुरक्षा के उपायों को जरुरी रूप से इस्तेमाल में लावे। मास्क, सेनेटॉयजर व अन्य सुरक्षा उपायों का इस्तेमाल कर ही हम शत प्रतिशत संक्रमण रोक सकते है।
चेन्नई महानगर निगम के कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मलेन को सम्बोधित करते हुए चेन्नई में इस बीमारी की रोकथाम के लिए राज्य सरकार की ओर से नियुक्त विशेष अधिकारी जे राधाकृष्णन ने कहा की इन नियमो की कड़ाई से पालना करने को लेकर पुलिस को सड़क पर तठस्थ रूप से काम करना होगा।
मौजूदा दौर में दुनिया भर के डॉक्टर और वैज्ञानिक इस महामारी के वैक्सीन और दवा पर काम कर रहे है लेकिन जब तक इसका हल हमारे पास नहीं आ जाता हमे खुद को सुरक्षित रखने की जरुरत है।
इस मौके पर चेन्नई महानगर निगम के आयुक्त जी प्रकाश ने कहा की तमिलनाडु में मृत्यु दर बहुत कम है। कुछ लोगों की अनियमितताओं के कारण, कोरोना का संक्रमण दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। हम अपनी ओर से लोगों को जागरूक करने का हर संभव प्रयाश कर रहे है।

