दूसरे दिन भी तमिलनाडु में कोरोना के मामले 500 से ज्यादा

आईआईएन/चेन्नई, @Infodeaofficial
तमिलनाडु में सोमवार को कोरोना प्रभावित लोगों की संख्या सबसे अधिक 527 आयी तो वही मंगलवार को यह आंकड़ा 508 रहा। तमिलनाडु में कुल कोरोना प्रभावित लोगों की संख्या अब 4058 हो आयी है वही राजधानी चेन्नई का आंकड़ा 2008 रहा।
चेन्नई में यह विस्फोट यहाँ के फल और सब्जी के थोक बाजार कोयम्बेदु मार्किट में संक्रमण फैलने से हुआ है।
बीते कुछ दिनों में चेन्नई में जिस विस्फोटक स्थिति से कोरोना प्रभावित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है तो इसकी वजह कोयम्बेदु बाजार से फैला संक्रमण है।
पिछले दस दिनों में चेन्नई में 1485 कोरोना प्रभावित मामले सामने आये है। 26 अप्रैल को यह संख्या 523 थी, 27 अप्रैल को 570, 28 अप्रैल को 673, 29 अप्रैल को 768, 30 अप्रैल को 906, 1 मई को 1082, 2 मई को 1257, 3 मई को 1458, 4 मई को 1724 और 5 मई को यह आंकड़ा 2008 रहा।
यह स्थिति लोगों के माथे पर चिंता की लकीड़े बढ़ा रही है। ऐसे में चेन्नई में छोटे मोटे सभी दुकानों को खोलने की अनुमति भी दी गयी है। ऐसे में खतरा और बढ़ जाता है, हाल ही में कुछ फुटकर सब्जी विक्रेताओं को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इन लोगों ने और कितने लोगों को संक्रमित किया होगा यह अभी जांच का विषय है।

