मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को दी 69वें जन्मदिन पर बधाई

विष्णु शर्मा, आईआईएन/चेन्नई, @svs037 

मुख्यमंत्री एडपाडी के. पलनीस्वामी और उपमुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 69वें जन्मदिन पर बधाई प्रेषित की है।

अपने बधाई संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा भगवान से यही प्रार्थना है कि आप इसी प्रकार स्वस्थ रहते हुए राष्ट्र और इसकी जनता की सेवा करते रहें।

पन्नीरसेल्वम ने कहा प्रधानमंत्री गतिशील और देश के लिए समर्पित नेता हैं। देश की युवा पीढ़ी उनको देख कर प्रेरित होती है। भगवान से उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करता हूं। एआईएडीएमके सांसद पी. रवीन्द्रनाथ कुमार ने भी प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई प्रेषित की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *