बर्ड आई का जीतो रक्षा पाइप्स कप क्रिकेट कप पर कब्जा

संजय जोशी, आईआईएन/बेंगलुरु, @Infodeaofficial
जैन इंटरनेशनल ट्रेड आर्गेनाइजेशन (जीतो) बेंगलुरु की ओर से यहां मैसूरु रोड़ स्थित राजराजेश्वरी मेडिकल कॉलेज में आयोजित जीतो रक्षा पाइप्स क्रिकेट लीग प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले भरत मानावत की टीम बर्ड आई ने जीत लिया। कमल आंचलिया की मैक्स इलेवन टीम उपविजेता रही।
52 रनों से विजेता रही बर्ड आई के उमंग चोरडिय़ा मैन ऑफ द मैच रहे। जीतो बेंगलुरु के चेयरमैन श्रीपाल खींवसरा, महामंत्री दिनेश बोहरा, जीतो क्रिकेट लीग के संयोजक व वाईस चेयरमैन संजय सिसोदिया, प्रायोजक रक्षा पाइप्स के शान्तिलाल संजय अजय सांड, वाईस चेयरमैन विनोद जैन, ललित करबावाला, शैलेश हरण, कोषाध्यक्ष राजेश मेहता, सहमंत्री सज्जन राज मेहता, जीतो अपैक्स के प्रकाश सिंघवी, राजेन्द्र गांधी, ओम प्रकाश जैन, प्रमोद भण्डारी, जीतमल जैन, जीतो महिला विंग की मधु दोषी, जीतो यूथ विंग के मंत्री मितेश ने विजेताओ को ट्रॉफी व मेमेंटो भेंट किये। खींवसरा ने सभी का स्वागत किया।
महामंत्री दिनेश बोहरा ने विजेता को ट्रॉफी के साथ ₹ 1लाख नकद और उपविजेता को ₹ 50000 नकद प्रोत्साहन राशि की घोषणा की। महेश नाहर ने संचालन किया व अशोक भण्डारी के साथ कमेंटरी भी की। संजय सिसोदिया ने प्रायोजक रक्षा पाइप्स के सांड परिवार का आभार जताते हुए बताया कि 8 टीमों में से विशेष प्रतिभाशाली 16 खिलाड़ियों की अलग टीम बनाई जाएगी और प्रशिक्षण देकर मुम्बई भेजा जाएगा।
जीतो बेंगलुरु के सहमंत्री सज्जनराज मेहता ने बताया कि आईपीएल की तर्ज पर आधुनिक सुसज्जित भव्य स्टेडियम मैदान में प्रतियोगिता का रोमांच चरम पर रहा। मैन ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब एवंत कोठारी, बेस्ट बॉलर मैक्स इलेवन के खुश भंसाली तथा बेस्ट बैट्समैन का किताब नेवी स्ट्राइकर के त्रिलोक पत्रावली को दिया गया।

