दस विशिष्ट व्यक्तित्वों को कर्मवीर अलंकार से किया जाएगा अलंकृत
संजय जोशी, आईआईएन/बेंगलुरु, @Infodeaofficial
विप्र फाउंडेशन जोन 18 कार्यकारिणी समिति की बैठक जोन 18 के कार्याध्यक्ष कमलेश डिडवानिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। ईश्वर वंदना से शुरु हुई बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की तैयारियों पर चर्चा की गई।
राष्ट्रीय पदाधिकारी हरिराम सारस्वत ने आगामी कार्यक्रम के लिए व्यवस्था समिति बनाने की बात कही व रामसिंह राजपुरोहित ने पैलेश गाउंड की व्यवस्था की जानकारी दी। महामंत्री जगदीश आचार्य ने कहा कि समिति बनाकर सभी को जिम्मेदारी दी जाएगी।
कार्यक्रम में समाज के युवा ब्रिगेड बनाने पर भी सहमति हुई। विप्र चेम्बर ऑफ कॉमर्स एन्ड इंडस्ट्रीज जोन 18 के अध्यक्ष महेंद्र उपाध्याय ने बताया कि इस ‘दिव्य दशाब्दी आयोजन में’ दक्षिण भारत के 10 उद्यमियों’ को ‘कर्मवीर’ अलंकरण से अलंकृत किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि विप्र फाउण्डेशन की स्थापना के दस वर्ष पूरे होने की उपलब्धि पर यह दिव्य दशाब्दी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है और बेंगलूरू के आयोजन में ‘राजस्थान-हरियाणा में जन्मे-जाये’ व ‘दक्षिण भारत की माटी में रचे-बसे’ आर्थिक जगत के 10 ‘विशिष्ट व्यक्तित्वों’ को कर्मवीर अलंकार से अलंकृत किया जायेगा। कार्यक्रम का संचालन जगदीश आचार्य व धन्यवाद विफा जोन 18 के पूर्व अध्यक्ष मणिशंकर ओझा दिया।
इन्हें मिलेगा विशिष्ट व्यक्तित्व कर्मवीर अलंकार
श्रीमती रामकन्या देवी शर्मा बेंगलूरू, डॉ.विनोद नोवाल वेल्लारी, संजयकुमार श्रोत्रिय पॉन्डिचेरी, तुलसीराम उपाध्याय बेंगलूरू, अनिल ओझा चेन्नई, श्रीमती सुनीता शर्मा मंगलोर, हरिशंकर राजपुरोहित बेंगलूरू, सुमित पारीक बेंगलूरू, नरेश शर्मा विशाखापट्टनम व अरविन्दकुमार व्यास करीमपुर।
Leave a Reply