तमिलनाडु पौन ब्रोकर्स एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन द्वारा मदद की मुहिम जारी

सुष्मिता कुमारी, आईआईएन/चेन्नई, @SushmitaSamyak
तमिलनाडु पौन ब्रोकर्स एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन, ओएमआर रोड और पेरुनगुदी शाखा की तरफ से प्रदेश संगठन के माध्यम से कोरोना पीड़ितों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 100001 रूपये की राशि प्रदान की गयी |
इस कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष स्वामी तेज़ानन्दजी महाराज, प्रदेश संस्थापक, श्री जयरामजी देवासी, टी.एन.पी.बी & जे.ए- ओएमआर रोड के अध्यक्ष श्री ओगड़रामजी बर्फ़ा, उपाध्यक्ष, श्री जेठारामजी बर्फ़ा, सचिव, श्री पुखराजजी बर्फ़ा, सह-सचिव, श्री खिंवारामजी हांबड़, कोषाध्यक्ष, श्री हरिरामजी चोयल, पेरूगुड़ी बडेर अध्यक्ष, श्री रतनलालजी सींदडा, उपाध्यक्ष, श्री वेनारामजी परिहारिया, कोषाध्यक्ष, श्री रामलालजी चोयल, सचिव श्री दल्लारामजी चोयल, टी.एन.पी. बी. & जे.ए. के प्रदेश प्रभारी, श्री गणपतलालजी सोनपुरा, श्री रामलालजी गहलोत और श्री गोवर्धनलालजी राठौड़ की भागीदारी रही |
बता दें कि तमिलनाडु पौन ब्रोकर्स एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन, पट्टाभीराम क्षेत्र की तरफ से पहले भी कोरोना से लड़ाई के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 1,51, 000 की राशि दान दी गयी है |

