कम्युनिटी संक्रमण की तरफ बढ़ रहा कोरोना

विष्णुदेव मंडल, INN/Chennai, @Infodeaofficial
महानगर में कोरोना महामारी अब कम्युनिटी संक्रमण की तरफ बढ़ रही है। हर दिन हजारों की संख्या में लोग कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं। अस्पतालों में रोगियों के लिए बेड मयस्सर नहीं है। हलाकि की राज्य के स्वस्थ्य मंत्री ने इस बात का खंडन किया है।
सरकारी अस्पतालों में बेड नहीं मिलने के कारण लोग प्राइवेट अस्पतालों का रुख कर रहे हैं। लेकिन विडंबना यह है की प्राइवेट अस्पताल भी कोरोना संक्रमित रोगियों को इलाज करने से कतरा रहे हैं। वही हर दिन चेन्नई में हजारों लोग कोरोना पॉजिटिव हो रहे हैं।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बार-बार आमजन को हिदायत दे रहे हैं कि लोग इस महामारी से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और मास्क को अनिवार्य रूप से व्यवहार में लाए। जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकले लेकिन ऐसा हो नहीं पा रहा है।
सरकार को इस बात का चिंता सताने लगी है की जितनी तेजी से कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है वह कही कम्युनिटी संक्रमण के रूप ना ले लें ?
अन्नानगर निवासी दुलारचंद चौधरी कहते हैं की सरकार ने लॉक डाउन में ढील तब दी है जब कोरोना पॉजिटिव केस बढ़ रहे हैं। सरकार को केवल राजस्व की चिंता है लोगों की जान की परवाह नहीं। तभी तो सबसे पहले शराब की दुकाने खोली गयी। राज्य सरकार को कोरोना से बचने के लिए जागरूकता अभियान चलना चाहिए।
ओटेड़ी निवासी जगदीश राम बताते हैं की उनकी गली में दो कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, उस बिल्डिंग को सील कर दिया गया है। लेकिन कुछ लोग अभी भी बेपरवाह घूमते है। हर बात में सरकार पर दोषारोपण नहीं किया जा सकता है। हमे स्वयं भी जिम्मेदार बनने की जरुरत है।
नुंगंबकम् निवासी रामचंद्र कहते हैं की रविवार को तमिलनाडु में सर्वाधिक 1515 नए केस दर्ज किए गए जो यह स्पष्ट करता है कि तमिलनाडु कम्युनिटी संक्रमण के तरफ बढ़ रही है। सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में कोरोना पीड़ितों का संख्या दिनोंदिन बढ़ रहे हैं। लोगों को उपचार के लिए बेड नहीं मिल रहे हैं हर दिन दर्जनों लोग कोरोना से मर रहे हैं। ऐसे में यहां पुनःलाकडाउन लगा देनी चाहिए ताकि कोरोना संक्रमण से बचाया जा सके।
मनली निवासी महेश कुमार का तर्क है के महानगर में पोरोना महामारी का संक्रमण तेजी से बढ़ रही हैं। संक्रमण से बचाना है तो ग्रेटर चेन्नई कॉरपोरेशन को हर दिन वार्ड के अनुसार स्वास्थ्य जांच करनी चाहिए कोरोना संक्रमित रोगियों का जांच का दायरा बढ़ाया जाना चाहिए। ताकि यह पता चल सके कि आखिर महानगर में इस संक्रमण का वस्तु स्थिति क्या है ?
गौरतलब है कि जहां हिंदुस्तान में कोरोना संक्रमण ढाई लाख से पार पहुंच चूका है, वही तमिलनाडु में भी कोरोना संक्रमण का मामले 32000 के पार हो चुके हैं। मृतकों की संख्या में भी लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। ऐसे में सरकार द्वारा लॉक डॉन में भारी छूट अब कम्युनिटी संक्रमण की तरफ धकेल रही है, जिसे रोकना सरकार और आमजन की जिम्मेदारी है।

