कुछ शर्तों के साथ खुले तमिलनाडु में होटल व रेस्टोरेंट

INN/Chennai, @Infodeaofficial
अनलॉक वन के पहले चरण में 8 जून से तमिलनाडु में सभी होटल और रेस्टोरेंट 50 प्रतिशत क्षमता के साथ लोगों को खाने के लिए जगह देने की शर्त के साथ खोल दिए गए हैं।
तमिलनाडु सरकार ने इस सम्बन्ध में पहले की दिशा निर्देश जारी कर दिए थे। पहले इन होटल और रेस्टोरेंट से केवल डिलीवरी या पार्सल की सुविधा थी लेकिन अब नए आदेश के अनुसार लोग यहां बैठकर भी खा सकते हैं।
राज्य सरकार के आदेश के अनुसार यहां होटल और रेस्टोरेंट की पूर्ण क्षमता के मुकाबले आधे ही लोग अंदर बैठ कर खा सकते हैं।
इसके अलावा सभी रेस्टोरेंट्स प्रबंधन को यह आदेश दिया गया है कि कोई भी व्यक्ति जो मास्क लगाकर ना आए उसे प्रवेश न दिया जाए।
इसके अलावा किसी भी व्यक्ति के प्रवेश पर सबसे पहले उसके हाथों को सैनिटाइजर देकर हाथ साफ़ कराया जय, टेम्प्रेचर जांच किया जाए उसके बाद ही अंदर प्रवेश करने की अनुमति दी जाए।
हर बार जब भी कोई व्यक्ति खाना खाकर होटल से बाहर निकले तो उस टेबल और चेयर की सफाई की जाए। हर टेबल के बीच 1 मीटर का डिस्टेंस रहे। पेपर नैपकिन की सुविधा हो और डिस्पोजेबल में मेन्यू रहे।
इसके अलावा टॉयलेट की 5 बार कम से कम सफाई की जाए। पार्किंग एरिया में भीड़ के प्रबंधन की बेहतर सुविधा हो। समय-समय पर फ्लोर की सफाई की जाए।
कप, प्लेट और ग्लास को खाने के बाद साफ किया जाए और उसके बाद उसे सैनिटाइज किया जाए।
रेस्टोरेंट होटल के कर्मचारियों को ग्लव्स वह मास्क हमेशा पहने रहना होगा। समय-समय पर हर 30 मिनट के बाद सैनिटाइजर से हाथ धोना होगा।
हालांकि महानगर में कई ऐसे होटल और रेस्टोरेंट है जिन्होंने अब तक अपने यहाँ बैठकर खाने की सुविधा की शुरुआत नहीं की है।
इन लोगों का मानना है कि जैसे जैसे महानगर में कोरोना के केस बढ़ रहे हैं, ऐसी स्थिति में रिस्क नहीं लेना चाहते। इसलिए अभी भी अधिकांश जगहों पर टेक अवे व पार्सल की सुविधा ही है।

