आनंद ललवानी का अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सुयश

संजय जोशी, आईआईएन/पूणे, @Infodeaofficial

हर के गोल्डमार्ट दालन के संचालक विकास-संगीता ललवानी के होनहार सुपुत्र आनंद ललवानी ने हाल ही न्यूयाॅर्क इंटरनेट आॅफ थिंग्ज (आईओटी) के क्षेत्र में इनोवेटिव रिसर्च के जरिए मानवीय समस्याओं का समाधान तलाश्ने के लिए हुई अंतर्राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धा में सर्वश्रेष्ठ रिसर्च के लिए करीब एक लाख डाॅलर का पुरस्कार प्राप्त किया है।

किसाइट आईओटी इनोवेशन चैलेंज नामक इस स्पर्धा में आनंद ने पानी में डुबोकर आईओकटी सेंसर्स के द्वारा दूर से ही पानी की क्वालिटी पर कैसे नजर रखी जा सकती है, इस पर प्रजेंटेशन दिया।

अर्थात् अमेरिका में नदी को पर्यावरण मुक्त रखने के लिए नदी के पानी में अमोनिया डिटेक्ट करने के लिए एक मशीन का निर्माण कर कीर्तिमान हासिल किया है। कैलिफोर्निया की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में अध्ययनरत आनंद वहां पीएचडी कर रहा है उन्हें इसके लिए पांच लाख रुपये की स्काॅलरशिप भी मिली हुई है।

बकौल आनंद इस स्पर्धा में करीब 300 रिसर्च काुसेप्ट्स पेश किए गए तथा अमेरिका, फ्रांस, मलेशिया, इंडोनेशिया व भारत के प्रतिभागी शामिल हुए थे।

मुंबई के नामी बिल्डर सुभाष रुणवाल के दोहिते व प्रकाश-वासंती ललवानी के पौत्र आनंद का समाजसेवी-उद्योगपति सुभाष जैन ने स्वागत सत्कार करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सुभाष जैन ने बताया कि इससे पूर्व कुछ माह पूर्व नासा के प्रक्षेपित किए गए क्यूबसैट लांच कार्यक्रम में इनेसिऐटिव्ह प्रोग्राम में भी अपनी भागीदारी निभाकर सुयष प्राप्त किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *