विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धिपरक महिलाओं को वुमन अचीवर्स अवार्ड से नवाजा

संजय जोशी, आईआईएन/बेंगलुरु, @Infodeaofficial
शहर की कषिका ईवेंट्स द्वारा वुमन अचीवर्स अवार्ड कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दक्षिण भारत की विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धिपरक करीब 25 महिलाओं का सम्मान हुआ। कनकपुरा स्थित सेवा आश्रम एवं स्नेह दीप स्कूल ट्रस्ट के चेरिटी सहयोग के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में खेल, शिक्षा, चिकित्सा, मनोरंजन, धार्मिक, सामाजिक, नृत्य, सांस्कृतिक व योग प्राणायाम इत्यादि क्षेत्रों में कार्य करने वाली विभिन्न उम्र वर्ग की महिलाएं शामिल थी।
रेडिसन ब्लू आत्रीय में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में सभी का स्वागत कषिका इवेंट्स की फाउंडर डायरेक्टर व पूर्व एशिया इंटरनेशनल मोस्ट चार्मिंग श्रीमती काजोल ने किया।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में बतौर अतिथि एयर फोर्स में रिटायर्ड विंग कमांडर श्रीमती पूजा ठाकुर ने शिरकत की। योग एक्सपर्ट मीनल निगम, कन्नड़ फिल्म स्टार अर्जुन देव, डेनी, सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया के प्रेसिडेंट शोभा कालरो, व कन्नड़ संगीतकार रूपा श्रीकांत भी मौजूद थे।
इस अवसर पर आश्रम के दिव्यांग बच्चों द्वारा सांस्कृतिक तथा शशि लेखानायर ने भी भरतनाट्यम की प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि श्रीमती पूजा ठाकुर ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि चैरिटी के लिए हुए इस कार्यक्रम में सहयोगी प्रायोजकों का भी योगदान महत्वपूर्ण है। अनेक वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे। सभी का आभार काजोल भाटिया ने जताया।

