विफा के दशाब्दी वर्ष की पुस्तिका राज्यपाल को भेंट की

संजय जोशी, आईआईएन/जयपुर, @Infodeaofficial
राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र से यहां राजभवन में विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय महासचिव डॉ पवन पारीक के साथ एक प्रतिनिधि मण्डल ने शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधि मंडल का परिचय नचिकेता गुरुकुल के मार्गदर्शक श्रीकृष्ण मुरारीजी ने करवाया।
गुरुकुल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवनकुमार पारीक ने यूथ फाउंडेशन द्वारा संचालित नचिकेता गुरुकुल आश्रम की जानकारी के साथ ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउंडेशन की गतिविधियों से भी अवगत करवाया।
महामहिम को विप्र फाउंडेशन के दस वर्षों (दशाब्दी वर्ष) की यात्रा की पुस्तक भी उन्होंने इस अवसर पर भेंट की।कोषाध्यक्ष डॉ. कैलाश परवाल ने सरल रामायण की प्रति भेंट की। वरिष्ठ उपाध्यक्ष ज्योति कोठारी व श्रीकृष्ण मुरारीजी ने स्वास्थ्य और आयुर्वेदा पुस्तक भेंट की।
प्रचार प्रसार मंत्री डॉ. जगदीश पारीक ने मिशन भारत विश्व गुरु के संदर्भ में हो रहे कार्यो से अवगत करवाया। यूथ फाउंडेशन के  दर्शन कोठारी व गुरुकुल के सचिव देवेंद्र धाकड़ भी उपस्थित रहे। सन्त हरिहरजी महाराज ने आशीर्वाद वचन व्यक्त किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *