खागा प्रतिनिधिमंडल ने महापौर गौतम मकाना का किया स्वागत

चिकपेट क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं की लगाई गुहार

संजय जोशी, आईआईएन/बेंगलुरु, @Infodeaofficial

र्नाटक होजरी एंड गारमेंट्स एसोसिएशन (खागा) के अध्यक्ष डूंगरमल चौपड़ा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने बेंगलुरु के महापौर गौतम मकाना से शिष्टाचार भेंट कर उनका स्वागत अभिनंदन किया।इस दौरान उन्होंने शहर के सबसे बड़े व्यावसायिक क्षेत्र चिकपेट की विस्तृत जानकारी साझा की।

अध्यक्ष डूंगरमल चौपड़ा ने स्वधर्मी मकाना का बतौर प्रथम नागरिक स्वागत अभिनंदन कर विश्वास जताया कि सभी के सहकार से उनका कार्यकाल यशस्वी रहेगा।

 

खागा के पूर्व अध्यक्ष सज्जन राज मेहता ने जग विख्यात गार्डन सिटी बेंगलुरु को स्मार्ट सिटी का खिताब मिले और चिकपेट क्षेत्र सभी बुनियादी सुविधाओं को हासिल करे, इस हेतु सभी ट्रेड एसोसिएशन के साथ एक मीटिंग का प्रस्ताव रखा जो दीवाली के बाद आयोजित होगी।

उपाध्यक्ष पहाड़सिंह राजपुरोहित, सहमंत्री कैलाश बालर, वरदीचंद देवड़ा, पूर्व अध्यक्ष सज्जन राज मेहता, निवर्तमान अध्यक्ष गौतम पोरवाल आदि भी प्रतिनिधिमंडल में शामिल थे। सभी ने पुष्पगुच्छ , माला और शॉल के द्वारा महापौर का सम्मान किया। इस अवसर पर महापौर के अग्रज किशोर मकाना भी समुपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *