रोटी महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब

उत्सव में मंत्रियों ने स्वर्ण तालाब में रोटी खाई

विक्रम जैन, आईएनएन/नेल्लोर, @Jainvikaram18 

यहां स्थित बाराशहीद दरगाह में बुधवार को रोटी महोत्सव की शुुरुआत हुई जिसमें जनसैलाब उमड़ पड़ा। महोत्सव में जिले के राज्यमंत्री अनिल कुमार यादव और मेकापटी गौतम रेड्डी ने भी हिस्सा लिया।

दरगाह में विशेष प्रार्थना के बाद दोनों मंत्रियों ने स्वर्ण तालाब में रोटी का आदान-प्रदान कर खाई। इस दौरान ग्रामीण विधायक कोडुम रेड्डी श्रीधर रेड्डी, ग्रामीण विधायक गिरधर रेड्डी, रूप कुमार यादव, कोंड्रेड्डी रंगारेड्डी और अन्य नेताओं ने भी रोटी महोत्सव में हिस्सा लिया।

मंत्रियों ने भक्तों से बात कर व्यवस्था के बारे में भी जानकारी ली। यहां पुलिस द्वारा विशेष कंट्रोल रूम बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *