मरुदेश्वर मंदिर में कुंभ अभिषेकम विधि कल

रीतेश रंजन, आईआईएन/चेन्नई, @Royret

रीब 12 साल के अंतराल के बाद चेन्नई के तिरुवानमयुर स्थित श्री मरुदेश्वर मंदिर में कुंभ अभिषेकम विधि की जाएगी। यह मंदिर चेन्नई से करीब 20 किमी की दुरी ईसीआर में चेन्नई से महाबलिपुरम मार्ग में स्थित है।

इस कुम्भअभिषेकम की तैयारी का काम पिछले साल से ही शुरू हो गया था। हिंदू धार्मिक और धर्मांध बंदोबस्त विभाग की देखरेख में सारा काम हो रहा है। मंदिर के स्तंभों के मरम्मत और पेंट का कार्य पूरा कर लिया गया है।

कुम्भअभिषेकम कार्यक्रम बुधवार सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा। सबसे पहले मुख्य स्तंभ का अभिषेक किया जाएगा। इस प्रथा को देखने के लिए काफी लोगों की भीड़ इकट्ठी होगी। प्रशासन ने इसके लिए पर्याप्त इंतजाम कर रखें हैं।

यातायात में किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए रूट में बदलाव किए गए हैं। जिसके लिए पार्किंग की व्यवस्थाएं वह अन्य सुविधाएं तैयार किए जा चुके हैं।

लोगों के रहने के लिए आराम का पीने के पानी की व्यवस्था की गई है। नहीं त्रिवेणी और जाने के लिए विशेष बस सेवाओं की भी संचालन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *