केरल न जाएं तमिलनाडुवासी: विजय भास्कर

रीतेश रंजन, आईआईएन/चेन्नई, @Royret
कोरोना वायरस का खतरा ख़तम होने तक मेरा तमिलनाडु के लोगों आग्रह है की वह केरल अभी किसी भी कारन से नहीं जाए। केरल में कोरोना वायरस के कई मामले सामने आये है।
केरल की स्थिति को भांपते हुए तमिलनाडु सरकार ने सुझाव जारी करते हुए कहा है की तमिलनाडु के लोग वहां न जाए। यही नहीं केरल से आने वाले लोगो की भी स्क्रीनिंग की व्यवस्था की जा रही है।
चेन्नई में मंगलवार को आयोजित एक संवाददाता सम्मलेन को सम्बोधित करते हुए राज्य के स्वाथ्य मंत्री विजय भास्कर ने कहा की तमिलनाडु में अभी तक कोई भी ऐसा मामला सामने नहीं आया जिसमे इसके लक्षण पॉजिटिव हों।
अबतक जिन भी लोगो में इस वायरस के होने की शंका हुई है उन्हें अस्पताल में विशेष कक्षा में रखकर उनकी जांच की जा रही है।
चीन से आये परिवार समेत 9 लोगो के सैंपल महाराष्ट्र के पुणे में जांच के लिए भेजा गया था जो निगेटिव निकला है। अबतक करीब 21 लोगों की जांच की गयी सभी मामले निगेटिव ही निकले है।
केवल 3 ऐसे सैंपल बचे है जिनके रिजल्ट अबतक नहीं आये है। उन्होंने बताया की राज्य सरकार हर प्रकार की परिस्थिति से निपटने को तैयार है।
चीन से आने वाले यात्रियों के लिए विशेस एयर पैसेज की सुविधा
राज्य में हर व्यवस्था की गयी है जिससे इस बिमारी से निपटा जा सके। यही नहीं हम समय समय पर लोगो को जागरूक करने के लिए सलाह भी जारी कर रही है।
चीन से आने वाले यात्रियों के लिए एयरपोर्ट पर विशेष एयर पैसेज सुविधा की व्यवस्था की गयी है। भारत सरकार के प्रयाश से अबतक चीन से करीब 53 लोगो को भारत वापस लाया गया है।

