कानूम पोंगल के अवसर पर मरीना बीच पर उमरा जनसैेलाब

रीतेश रंजन, आईआईएन/चेन्नई, @Royret
कानूम पोंगल के दिन मरीना बीच पर हजारों की संख्या में राज्यभर से लोग आ थे। मरीना बीच और उसके आस-पास का इलाका देखने लायक था। कानूम पोंगल के दिन लोग अपने घर-परिवार, नाते-रिश्तेदार के साथ एक साथ बैठक करते हैं। यह बैठक घर पर या सार्वजनिक स्थलों पर होती है।
चेन्नई के मरीना बीच, बेसंट नगर बीच, तिरुवानमयूर, नीलांगरै, पालावक्कम और ईसीआर के कई जगहों पर पुलिस ने ट्राफिक की सुगम आवाजाही की बेहतर व्यवस्था कर रखी थी और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पुलिस बंदोबस्त एक कुशल प्रबंधन की झलक दे रहीं थी। इस पूरे व्यवस्था की समय-समय पर खुद निगरानी महानगर के पुलिस आयुक्त ए.के. विश्वनाथन कर रहे थे।
अपनी नीगरानी प्रक्रिया के दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि पूरे कार्यक्रम की देखरेख की जिम्मेदारी ज्वाइंट कमीशनर स्तर के अधिकारी को दी गई है।
दस हजार पुलिसबल की तैनाती की गई है, जिसमें से पांच हजार केवल मरीना बीच पर ही थे। बंाकी पुलिसबल को अन्य इलाकों में तैनात कीया गया था। लोगों की मदद के लिए लेबर स्टेचु और गांधी स्टेचु के पास पुलिस कंट्रोल रूम की व्यवस्था की गई है।
एक एम्बुलेंस और दमकल विभाग के वाहनों की व्यवस्था भी रखी गई थी। इसके अलावा मोटरबोट, 140 तैराक को बीच पर तैनात कीया गया था।

