वैदिक भिक्षा वंदना में देशभर से 300 से ज्यादा पंडित होंगे शामिल

आईआईएन/चेन्नई, @Infodeaofficial 

कांची कामकोटि पीठ के शंकराचार्य विजयेंद्र सरस्वती चातुर्मास के लिए चेन्नई के आलवारपेट में वीनस कॉलोनी स्थित आस्तिक समाजम में विराजित है। वे यहां 14 सितम्बर तक रहेंगे।

चातुर्मास के दौरान 29 जुलाई को वैदिक भिक्षा वंदना का आयोजन होगा जिसमें देशभर से 300 से ज्यादा वैदिक पंडित हिस्सा लेंगे। उसी दिन दोपहर 12 से 2 बजे तक स्वर्ण पादिका पूजा भी होगी। कार्यक्रम का आयोजन शंकराचार्य विजयेंद्र सरस्वती के नेतृत्व में किया जाएगा।

गौरतलब है कि अष्टिका समाजम में शंकराचार्य हर रोज सुबह 10 से 2 बजे तक और शाम को 8 से 10 बजे तक पूजा करते हैं। 3 अगस्त को आडि पेरुक्कु की शाम को कावेरी पूजा, 15 अगस्त को ऋग उपकर्म, यजुर उपकर्म, 23 अगस्त को गोकुलाष्टमी, 2 सितम्बर को विनायक चतुर्थी मनाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *