लॉक डाउन में फसे लोगों की मदद कर रहे चेन्नई के युवा

सुष्मिता कुमारी, आईआईएन/चेन्नई, @SushmitaSamyak

कोविड-19 एक विश्वव्यापी महामारी का रूप लेकर पूरी दुनिया को कड़ी चुनौती दे रहा है | हमारे देश में भी संक्रमितों की संख्या 10,000 पार कर गयी है |

केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा संक्रमण पर काबू पाने की पूरजोर कोशिश की जा रही है| चूंकि इस बीमारी का कोई ठोस इलाज़ नहीं है, इसलिए केंद्र सरकार ने समाजिक दूरी की अपील की है| साथ ही साथ देश में 3 मई तक सम्पूर्ण लॉकडाउन का ऐलान किया है |

चेन्नई एक ऐसा शहर है जहाँ बिहार, ओड़िशा, बंगाल, उत्तर प्रदेश इत्यादि राज्यों से काफी संख्या में प्रवासी मजदूर आते हैं| इन लोगों को लॉकडाउन की वजह से कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है |

सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद कई लोगों तक सरकारी मदद नहीं पहुँच पा रही है | ऐसे में कुछ वीर योद्धा सरकार का बोझ हल्का करने के लिए खुद मैदान में उतर आये हैं |

ऐसे ही वीरों में एक हैं पवन सिंह जो अपने दोस्तों के साथ मिलकर रोजाना 350 लोगों के लिए खाना बनाते हैं और बेसहारा लोगों में वितरण करते हैं | खाने के साथ-साथ बिस्कुट, सैनिटाइजर इत्यादि भी बांटते हैं |

पवन कहते हैं कि जिस किसी को भी उनकी मदद की जरूरत हो, वो इन्हें 9789820191 पर कभी भी संपर्क कर सकते हैं |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *