“मीट द आइकॉन“ में सरदारशहर मूल के डॉ. राजकरण दफ़्तरी का हुआ सम्मान

अध्यक्ष कमल तातेड़ ने दी जानकारी

संजय जोशी, आईआईएन/बीकानेर, @Infodeaofficial 
राजस्थान परिषद के मीट द आईकॉन कार्यक्रम के अंतर्गत किशनगंज बिहार के उद्योगपति एवं समाजसेवी डॉ राजकरण दफ्तरी का साक्षात्कार किया गया। साक्षात्कार के अंतर्गत उन्होंने बताया कि उनकी व्यवसायिक और राजनीतिक सफलता का श्रेय उनके परिवार को जाता है।
गौरतलब है कि डॉ दफ्तरी का संयुक्त परिवार है जिसमें लगभग 60 सदस्य रहते हैं। उन्होंने अपने भाइयों द्वारा प्रदत्त सहयोग का विशेष उल्लेख किया। साक्षात्कार में उन्होंने बताया कि किस प्रकार एक छोटी सी घटना ने उन्हें टी टाइकून बना दिया। राजस्थान में सरदारशहर कस्बे से पैतृक संबंध रखने वाले डॉ दफ्तरी वर्तमान में बिहार के किशनगंज क्षेत्र में अच्छी राजनीतिक एवं सामाजिक पैठ रखते हैं।
उनका स्वप्न है कि लोग उन्हें चेहरे से न जाने बल्कि उनके द्वारा किए गए कार्यों से पहचाने। उन्होंने युवा पीढ़ी को संदेश देते हुए कहा कि सामाजिक सफलता हासिल करने में केवल बाहरी लोगों का विश्वास जीतना जरूरी नहीं है, बल्कि सर्वप्रथम अपने परिवार का भरोसा जीते क्योंकि अगर आपका परिवार आपका विश्वास करता है तो पूरा समाज व पूरा राष्ट्र आप पर विश्वास कर सकता है।
बिहार में चाय की खेती के जनक माने जाने वाले राजकरण दफ्तरी को प्राइड ऑफ सीमांचल, आइकॉन ऑफ बिहार, भारतीय उद्योग रत्न पुरस्कार, अणुव्रत पुरस्कार, नेशनल इंडस्ट्रियल एक्सीलेंस अवार्ड इंदिरा गांधी औद्योगिक शिरोमणि पुरस्कार, अन्तरराष्ट्रीय पत्रिका फोर्ब्स  द्वारा बिहार में चाय की खेती के जन्मदाता, नेशनल वर्चुअल यूनिवर्सिटी ऑफ पीस एजुकेशन द्वारा मानद डॉक्टरेट की उपाधि सहित सैकड़ों पुरस्कार से नवाजा जा चुका है।
इसके अलावा डॉ राजकरण दफ्तरी  तेरापंथ धर्म संघ की विभिन्न संस्थाओं में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। गौरतलब है कि किशनगंज मर्यादा महोत्सव के अध्यक्ष रहने का सौभाग्य भी इनको प्राप्त हुआ।
राजस्थान परिषद अध्यक्ष  कमल तातेड़ ने बताया कि डॉ दफ्तरी न केवल तेरापंथ समाज बल्कि मानव सेवा के हर कार्य में तन-मन-धन से समर्पित रहते हैं। इस अवसर पर राजस्थान परिषद द्वारा डॉ दफ्तरी का सम्मान किया गया। साक्षात्कार के दौरान नेपाल-बिहार तेरापंथ समाज के वरिष्ठ सदस्य गण व राजस्थान परिषद के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *