भुख से बिलखते बच्चों के लिए मुडवाया सिर

रीतेश रंजन, आईआईएन/चेन्नई, @Royret 

र्ज के बोझ के तले दबे होने के कारण पति ने आत्महत्या कर जिंदगी से छुटकारा तो पा लिया पर उसके जाने के बाद उसके परिवार के लिए जिंदगी पहाड़ जैसी हो गई। पति की मौत के बाद दाने-दाने को मोहताज पत्नी ने अपने बच्चों का पेट भरने के लिए सिर मुडवा लिया और बालों को बेच मात्र 150 रुपए में बेच दिया। यह घटना तमिलनाडु के सेलम की है।

गौरतलब है कि यह घटना तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलनीसामी के गृह क्षेत्र की है। इस घटना के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कई लोग इस महिला की मदद के लिए आगे आ रहे हैं।

प्रेमा और उसका पति सेल्वम एक ईट भट्टे की फैक्ट्रि में काम करते थे। सेल्वम ने अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए कुछ लोगों से 2.5 लाख रुपए उधार लिए थे।

व्यवसाय में घाटा होने के कारण कर्जदार उसके पिछे पड़ गए और उसने इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए आत्महत्या कर ली।

पति की मौत के बाद परिवार की जिम्मेदारी प्रेमा के माथे आ चुकी थी। कुछ दिनों तक परिवार के लोगों ने उसकी मदद की पर ऐसा कितने दिन चलता।

प्रेमा के पास जहर खाने तक के लिए पैसे नहीं थे। उसे कहीं से इस बात की जानकारी मिली कि बाल बेचने से पैसे मिलते हैं और उसने अपने बाल बेचने का मन बना लिया।

उसकी आपबिती मीडिया में वायरल होने के बाद कई लोग उसकी मदद के लिए आगे आए और अब उसके पास रोजगार भी है और पैसे भी जिससे की वह अपने बच्चों का भरनपोषण कर सके।

इस घटना के बारे में जब जिला प्रशासन को जानकारी मिली तो हमने तत्काल प्रभाव से प्रेमा को विधवा पेंसन जारी करने का आदेश दिया।

साथ ही यह भी बताया कि राज्य सरकार की ओर से उसे आविन मिल्क पार्लर स्टाल भी शहर मेें मुहैया कराया जाएगा। इस बारे में मुख्यमंत्री को भी सूचना दे दी गई है और मुख्यमंत्री स्वयं उन्हें इसके कागजात सौपेंगे।एसए रमन, जिला कलेक्टर, सेलम

 

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *