गायत्री का पाकिस्तान कनेक्शन

रीतेश रंजन, आईआईएन/चेन्नई, @Royret
अधिवक्ता और सामाजिक कार्यकर्ता गायत्री खनददाई ने चेन्नई महानगर के पुलिस आयुक्त एके विश्वनाथन द्वारा उनके फेसबुक प्रोफाइल को सार्वजनिक तौर पर दिखाने और पाकिस्तान कनेक्शन बताने पर एतराज जताते हुए पुलिस आयुक्त पर आरोप लगाया है कि वह उन्हें फसाने की कोशिस कर रहेें हैं।
गौरतलब है कि गायत्री ने बिते रविवार को कोल्लम प्रोटेस्ट में उन पांच लोगों और उनके अधिवक्ताओं में शामिल थी जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
जिसके बाद राज्यभर में कोल्लम प्रोटेस्ट जो नागरिकता संशोधन के विरोध में एक शांतिपूर्ण प्रदर्शन था शुरू हो गया। मजबूरी में आकर पुलिस आयुक्त को अपना दामन साफ बताने के लिए एक संवाददाता सम्मेलन करना पड़ा।
इसके बाद गायत्री ने एक संवाददाता सम्मेलन करकर यह जानकारी दी कि उनकी रिशर्च आलेख कई मीडिया में छपा है जिसमें पाकिस्तान का क ‘बाइट्स फॉर ऑल’ भी है। ‘डीसक्रेटिंग एक्सप्रेशन’ नामक यह शोध भारत, बांगलादेश, इंडोनेशिया, मलेशिया, मालदीव, मयनमार, पाकिस्तान, श्रीलंका और वियतनाम में यौण और धार्मिक अल्पसंख्यकों पर अत्याचार के बारे में बताता हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस आयुक्त ने मेरी नीजतता के अधिकार का हनन किया है। मेरे रिपोर्ट में पाकिस्तान में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के बारे में भी छपा है।
पुलिस आयुक्त ने संवाददाता सम्मेलन में गायत्री की फेसबुक प्रोफाइल दिखा कर कहा था कि गायत्री का पाकिस्तान के पत्रकारों और मीडिया घरानों बातचीत होती है। हमें इनके प्रदर्शन से कोई गुरेज नहीं लेकिन जहां इन्होंने कोल्लम बनाया पड़ोसियों ने पुलिस को शिकायत की तबजाकर हमें इन्हें मजबूरी में गिरफ्तार किया।

