27 कुएं और तालाब गायब, मद्रास हाईकोर्ट में याचिका

जिला कलक्टर व चेन्नई कार्पोरेशन आयुक्त को नोटिस

आईआईएन/चेन्नई, @Infodeaofficial  

हास्य अभिनेता वडिवेलू एक फिल्म में सरकारी अफसरों के भ्रष्टाचार की पोल खोलने के लिए कुआं चोरी हो जाने की शिकायत दर्ज करा देते हैं। ऐसा ही एक मामला मद्रास उच्च न्यायालय में दायर हुआ है। याची ने उपनगरीय इंजम्बाक्कम के 27 कुओं और तालाबों के गायब हो जाने का मामला दायर किया है।

स्थानीय निवासी पोन तंगवेल ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की कि इंजम्बाक्कम इलाके में 27 कुएं और तालाब गायब हैं। न्यायालय ने प्रशासन को आदेश दिया कि इनको खोजा जाए।

न्यायालय ने शुक्रवार को इस याचिका पर सुनवाई की और चेन्नई जिला कलक्टर और ग्रेटर चेन्नई कार्पोरेशन के आयुक्त को जवाबी नोटिस जारी किया। दोनों अधिकारियों को 26 सितम्बर तक जवाब पेश करने को कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *