मधुमेह रोगियों की अंग विच्छेदन दर को लेकर राज्यव्यापी सर्वे की शुरुआत

आईआईएन/चेन्नई, @Infodeaofficial
प्रो. एम. विश्वनाथन डायबिटीज रिसर्च सेंटर एवं एमवी हास्पिटल फॉर डायबिटीज, रायपुरम ने मधुमेह से पीडि़त लोगों में एम्पुटेशन (अंग विच्छेदन) को लेकर राज्यव्यापी सर्वे की शुरुआत की है। इसमें विश्व स्वास्थ्य संगठन जेनेवा का भी सहयोग है।
इस अध्ययन में विच्छेदन दर का पता लगाया जाएगा। यह सर्वे राज्य के चुने हुए जिलों में होगा। सर्वे में हास्पिटल एवं विभिन्न प्रकार की सर्जरी करने वाले चिकित्सकों को शामिल किया जाएगा। सर्वे से इस समस्या की भयावहता को समझने में मदद मिलेगी। इसके बाद इसे उचित प्राथमिकता दी जा सकेगी।
संवाददाता सम्मेलन में हास्पिटल के प्रमुख डा.विजय विश्वनाथन एवं इन्टरनेशनल डायबिटीज फेडरेशन के अध्यक्ष (इलेक्ट) प्रो. एंड्रीव बौल्टन भी उपस्थित थे। इस मौके पर समय से पहले डायग्नोसिस के लिए किडनी फेल्यूर तथा एम्पुटेशन रोकथाम पर दस्तावेज जारी किया गया। यह भारत के ग्रामीण फिजीशियन के लिए है।
यह भारत का पहला दस्तावेज है। डा.विश्वनाथन ने कहा कि हमारे पास तीन दशक का अनुभव है। हमने कई रिसर्च स्टडी प्रकाशित की है जिनमें जोखिम के कारकों को सामने लाया गया है। इसके लिए लोगों की काउंसलिंग की जाती है।

