मेघालय बदली के बाद मुख्य न्यायाधीश ताहिलरमानी ने दिया इस्तीफा

आईआईएन/चेन्नई, @Infodeaofficial 

द्रास उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश विजया कमलेश ताहिलरमानी ने मेघालय बदली किए जाने से नाराज होकर शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया।

सूत्रों के अनुसार उन्होंने त्यागपत्र की प्रतियां राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द और देश के प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई को भेजी है। उन्होंने स्वयं को सेवा से तत्काल मुक्त करने का अनुरोध किया है।

उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने 28 अगस्त को जस्टिस ताहिलरमानी के तबादले की अनुशंसा की थी। उन्होंने मेघालय जाने पर असमर्थता जताते हुए ट्रांसफर रोकने की मांग की थी। कॉलेजियम ने उनके आवेदन पर सहमति नहीं दी।

मद्रास हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में विजया कमलेश ताहिलरमानी ने अगस्त 2018 में कार्यभार संभाला था। इससे पहले वे बॉम्बे हाईकोर्ट में बतौर जज सेवाएं दे चुकी थी। वे अगले साल सेवानिवृत्त होने वाली हैं।

सूत्रों के अनुसार जब तक उनका इस्तीफा मंजूर नहीं हो जाता तब तक वे मद्रास हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *