मुख्यमंत्री केसीआर कर्नल संतोष बाबू के परिवार से मिले

विक्रम जैन, आईएनएन/आंध्रा प्रदेश, @Jainvikaram18
शहीद वीर कर्नल संतोष बाबू के परिवार से मिले तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर और अपने हाथो से सहायता राशि प्रदान की।
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव शहीद कर्नल संतोष बाबू के परिवार को सांत्वना देने के लिए सोमवार को सूर्यापेट गए।
इस दौरन मुख्यमंत्री ने संतोष बाबू के परिवार वालो से बात की। उन्होंने कहा की कर्नल संतोष ने देश की रक्षा के लिए अपना बलिदान दिया।
मुख्यमंत्री ने वीर संतोष बाबू की शहदाद पर दुःख के साथ साथ गर्व किया। उन्होंने कहा की भारत माता की रक्षा के लिए संतोष बाबू ने अपनी जान की भी परवाह नहीं की।
मुख्यमंत्री ने कर्नल संतोष बाबू की पत्नी को हैदराबाद बंजार हिल्स में 711 गज प्लॉट के दस्तावेज सौंपा। संतोष की पत्नी को चार करोड़ रूपए और संतोष बाबू के माता पिता को एक करोड़ रूपए की राशि का चेक प्रदान किया।

