पत्रकारों के लिए बीमा सुविधा की मांग को लेकर न्यूज़ कमिश्नर विजय कुमार से पत्रकारों ने की मुलाकात

विक्रम जैन, आईएनएन/आंध्रा प्रदेश, @Jainvikaram18

कोरोना वायरस के चलते राज्य के पत्रकार कई समस्याओं का सामना कर रहे है। इन समस्याओं के मीकरण के लिए सोमवार को आंध्रप्रदेश जॉर्नलिस्ट फेडरेशन के प्रतिनिधियों ने विजयवाड़ा के आई एंड पीआर के समाचार कमिश्नर विजय कुमार रेड्डी से मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान फील्ड में काम करने के दौरान संक्रमित होने वाले पत्रकारों को 50 लाख रुपये का बीमा सुविधा उपलब्ध करवाने का आग्रह किया गया। कोरोना की जंग में जिस तरहा डॉक्टर,पुलिस और सफाईकर्मी फ्रंट लाइन में है ठीक उसी तरह पत्रकार भी कोरोना वॉरियर्स की तरह अपनी जान जोखिम में डाल कर काम कर रहे है।

इसके अलावा कई सालों से विभिन्न संस्थानों के साथ काम करने वाले पत्रकारों को एक्रीडेशन कार्ड जल्द जारी करने की मांग की गयी। इस पर आयुक्त ने कहा कि एक्रीडेशन की प्रक्रिया जारी है जुलाई माह के पहले सप्तह में जारी करने के लिए प्रयत्न कर रहे है।

जब तक नए एक्रीडेशन कार्ड नही आ जाते है तब तक पत्रकारों की दी जा रही स्वस्थ एवं बीमा सुविधा जारी रहेगी। इस बैठक में एपीजेएफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णानजयलु समेत अन्य सदस्य उपस्तिथ थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *