भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बाटें 35 लाख लोगों में मोदी किट

आईआईएन/चेन्नई, @Infodeaofficial

मिलनाडु भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एल मुरुगन ने चेन्नई स्थित भाजपा कार्यालय “कमलायम” में संवाददाता सम्मलेन को सम्बोधित करते हुए कहा कि पूरे तमिलनाडु में अब तक 35 लाख लोगों में मोदी किट का वितरण किया गया है। इसके अलावा पार्टी 1 करोड़ किट की तैयारी की जा रही है जिसे लोगों में बाटा जा सके।

इस किट में खाद्य सामग्री के साथ, कई ऐसी अन्य सामग्रियां है जो लोगों के रोजमर्रा के जीवन के लिए काफी उपयोगी है। इस किट में सुरक्षा उपाय जैसे मास्क और सेनेटाइजर आदि भी है।

उन्होंने कहा की मौजूदा समय में सत्तारूढ़ पार्टी और विपक्ष को मिलकर काम करने की जरुरत है जिससे की उन लोगों का भला किया जा सके जो इस मुसीबत के समय में कष्ट काट रहे है।

लेकिन तमिलनाडु में इसका उल्टा ही हो रहा है विपक्ष के नेता तमिलनाडु सरकार को केंद्र सरकार की कटपुतली बता रहे है जो सरासर गलत है। अभी इस परिस्थिति केंद्र और राज्य सरकारों को मिलकर काम करने की जरुरत है जो तमिलनाडु सरकार कर रही है।

राज्य में विपक्ष अब कमजोर पड़ रही है इसलिए वह अपना आप खो रही है और ऐसे अनर्गल बात कह रही है।

तमिलनाडु में अगले साल चुनाव आने को है और एनडीए गठबंधन जिस हिसाब से लॉक डाउन में भी लोगों की भलाई के लिए काम कर रहा है विपक्ष को यह नागवार गुजर रहा है।

उनलोगों को यह नहीं भूलना चाहिए की हमे सत्ता पर लोगों ने इसलिए बिठाया है ताकि हम उनकी सेवा कर सकें और यही हमारा परम कर्तव्य है।

एक बहस के दौरान महिलाओं के लिए भाजपा नेता कारू नागराजन द्वारा महिला संसद पर अभद्र टिपण्णी के मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा की यह एक ऐसी पार्टी है जो महिलाओं का सम्मान करती है और बहस में भाग लेने पर हमे किसी पर व्यक्तिगत हमलों से बचना चाहिए।

इस मौके पर मुरगन ने पत्रकारों की सराहना करते हुए कहा की हॉस्पिटल कर्मी और पुलिस की तरह पत्रकार बंधू भी लॉक डाउन में निरंतर काम में लगे रह।

उन्होंने अपने जान की भी परवाह नहीं की,कई पत्रकार तो महामारी का शिकार भी हुए है है। इस मौके पर पत्रकारों और उनके सहयोगियों को सुरक्षा किट जैसे मास्क सेनेटिज़ेर आदि दिए ग।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *