ट्रेनी आईएएस अधिकारियो के साथ मुख्यमंत्री ने की चर्चा

विक्रम जैन, आईएनएन/आंध्रा प्रदेश, @Jainvikaram18

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने सोमवार को ट्रेनी आईएएस अधिकारियों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने इन ट्रेनी आईएएस अधिकारियों को अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारी सौंपी।

संबंधित विभागों के मुद्दों और कार्यप्रणाली पर जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री ने इस जानकारी का सामाजिक कल्याण और राज्य के विकास के लिए उपयोग करने को कहा।

मुख्यमंत्री के साथ चर्चा के दौरान कुछ चुने गये मुद्दों पर ट्रेनी आईएएस अधिकारियों ने प्रजेंटेशन दिया।मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन विभागों की जिम्मेदारी दी गई है, उन विभागों का अनुभव हासिल करें।

हर व्यवस्था में खामियां होती हैं, उन खामियों को दूर करते हुए आगे बढ़ने वाला ही सही मायने में विजेता होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *