पाकिस्तानी हॉकी कप्तान की मदद को आगे आए भारतीय
आईएनएन,चेन्नई@Infodeaofficial;
भले ही किसी न किसी मौके पर हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बीच जंग और दुश्मनी के बादल मडराने लगे लेकिन कई बार ऐसे वाकये भी सामने आते है जिसमें दोनों देश के लोगों के बीच प्रेम और सौहार्द का उदाहरण देखने को मिलता है। पाकिस्तान हॉकी टीम के पूर्व कप्तान मनसूर अहमद की खराब तबियत के बारे में जानकारी मिलने के बाद भारत में रहने वाले उनके प्रशंसक व दोस्तों ने उनके भारत में ईलाज के लिए अपनी ओर से हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया है।
मनसूर काफी समय से हृदय रोग से पीडि़त है और पाकिस्तान में ईलाज कर रहे उनके डाक्टर ने उन्हें आगे के ईलाज के लिए अमरीका व भारत रेफर कर दिया है। इस संबंध में महानगर के बड़े सर्जन ने जानकारी दी कि उनसे मनसूर अहमद के डाक्टर ने संपर्क किया है। डा. के आर बालाकृष्णन ने बताया कि मनसूर के डाक्टरों ने मुझे मेडिकल रिकार्ड भेजे हैं और मुझसे मदद की मांग की है।
1990 के दशक में मनसूर पाकिस्तान हॉकी के कप्तान हुआ करते थे। करीब दस साल से भी ज्यादा समय से वे हार्ट के रोगी हैं। डाक्टरों ने उन्हें हृदय प्रत्यारोपन की सलाह दी है। फिल्हाल उनका ईलाज करांचि के जिन्ना पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल सेंटर में डा. चौधरी परवेज की देखरेख में चल रहा है। हृदय प्रत्यारोपन के बारे में डा. बालाकृष्णन ने बताया कि विदेश के रोगी को भारत में हृदय पाने में कम से कम चार हफ्ते से छह महिने का समय लगता है।
किसी भी बाहरी व्यक्ति को हृदय तभी दिया जा सकता है जब कोई भारतीय इस प्रतिक्षा सुचि में न हो। कोई भी अस्पताल किसी विदेशी का प्रत्यारोपन करने से पहले भारतीय नागरीक की जरूरत को दरकिनार नहीं कर सकता। इस संबंध में अस्पताल को लीखित में आवेदन देना हा़ेता है। भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान वी. भास्करन का कहना है कि मुझे मनसूर के स्वास्थ्य के बारे में जानकार काफी झटका लगा है।
मैने पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन के सचिव साहबाज अहमद के माध्यम से मनसूर के बारे में जानकारी लेने की कोशिस कर रहा हुं। अहमद ने बताया कि मनसूर को किसी प्रकार की वित्तीय सहायता की जरूरत नहीं उन्हें तो भारत सरकार से वीजा की जरूरत है। अहमद के मुताबिक पंजाब के मुख्यमंत्री साहबाज शरीफ ने मनसूर की मदद के लिए 1,00,000 अमरीकी डॉलर की मदद की घोषणा की है। उनके ईलाज में होने वाला खर्च पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर साहिद अफ्रिदी फाउंडेशन उठाएगी।