जल संकट का स्थाई समाधान मेरे प्रमुख कार्य में: पारिवेंदर

जनता से किए वादे किए जाएंगे पूरे

आईआईएन/चेन्नई, @Infodeaofficial

पने संसदीय क्षेत्र नहीं बल्कि तमिलनाडु के जल संकट को स्थायी रूप से दूर करने के प्रयास में हूं। इस संबंध में मैंने हाल ही वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की। इंफोडिया से बातचीत में एसआरएम ग्रुप के चेयरमैन और पेरम्बलूर के सांसद टी. पारीवेंदर ने कहा मैंने जो भी वादे अपने संसदीय क्षेत्र की जनता से किए हैं उनको तो पूरा करूंगा ही, उसके अलावा मुझसे अपने राज्य और देश के लिए जो भी बन पड़ेगा करने में कभी पीछे नहीं हटूंगा।

गौरतलब है कि हाल ही डा. पारिवेंदर ने अपने संसदीय क्षेत्र के 300 विद्यार्थियों को एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में मुफ्त शिक्षा और आवास की सुविधा के साथ दाखिला दिया है। उन्होंने जिक्र किया था कि वे सबसे पहले अपने संसदीय क्षेत्र के विद्यार्थियों को मुफ्त शिक्षा और आवास सुविधा एसआरएम कॉलेज में देंगे उसे अब पूरा कर दिया है।

इसका चयन कॉलेज के रजिस्ट्रार, वीसी और निदेशक की समिति ने अंकों और आर्थिक स्थिति के आधार पर किया है। अब उनके लिए सबसे बड़ा काम अपने संसदीय क्षेत्र और राज्य के जल संकट को स्थाई रूप से दूर करना है।

उन्होंने कहा पिछले कुछ महीनों से उनका संसदीय क्षेत्र ही नहीं बल्कि तमिलनाडु के अधिकांश इलाके जल संकट से जूझ रहे हैं। इस परिस्थिति का अवलोकन करते हुए हाल ही उन्होंने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की और उनसे कावेरी, वैगै और कुंड्रा नदी को जोडऩे के लिए बजट आवंटन और काम करने की गुजारिश की है।

इन नदियों के जोड़े जाने से 7 जिलों के 15 लाख किसानों को लाभ होगा। उन्होंने बताया कि वे लोगों को जल संचयन तकनीक के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए एक अभियान की पहल भी करने जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *