चेन्नई एयरपोर्ट ने बैट्री चालित वाहन व्यवहार में लाना शुरू किया

आईआईएन/चेन्नई, @Infodeaofficial

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बजट में ई-ह्वीकल प्रयोग में लाने और निर्माण करने वालों को विशेष रियायत देने की घोषणा के बाद चेन्नई एयरपोर्ट ने इस संदर्भ में पहला कदम उठाया है। चेन्नई एयरपोर्ट ने अपने फ्लीट में दो बैट्री चालित वाहन शामिल किए हंै।

चेन्नई एयरपोर्ट अथॉरिटी के एक अधिकारी ने बताया कि केंद्र सरकार की हरित पहल के तहत फिलहाल दो बैट्री चालित वाहन अपने बेड़े में जोड़े गए हंै।

इन दोनों वाहनों को एयरपोर्ट आपरेशन में व्यवहार में लाया जाएगा। बैट्री चालित ये कारें पर्यावरण हितैषी हैं और कारों की तरह ये कार पाइप से किसी प्रकार का धुआं नहीं छोड़ती। इन कारों का लाभ यह है कि ये कम लागत पर दौड़ती हैं यानी करीब १ रुपए प्रति किमी का खर्च आता है।

बिजली की दर 7 रुपए प्रति यूनिट है और कार को पूरी चार्ज करने में 13.91 यूनिट लगती है। पूरी चार्ज होने पर कार लगभग 110 किमी दौड़ सकती है।

गौरतलब है कि चेन्नई एयरपोर्ट पर पिछले साल ही ऑपरेशनल एरिये से कचरा एकत्र करने के लिए दो इलेक्ट्रिक वाहन इस्तेमाल में लाए जा रहे हैं। हम भविष्य में अपने फ्लीट में और कारों को जोडऩे की योजना में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *